..................... शाहरुख खान की संस्था ने दो हजार से भी ज्यादा मजदूरों को बांटा राशन | Shahrukh Khan's relief program to fight corona, distributed food to more than 2000 workers - Hindi Filmibeat

कोरोना की जंग में धड़ल्ले से काम कर रही है शाहरुख खान की संस्था- 2 हजार लोगों को खाना-तस्वीरें वायरल

By Staff

कोरोना वायरस की वजह से आई इस संकट की घड़ी में सभी सितारे अपनी ओर से मदद दे रहे हैं। बात बॉलीवुड के किंग खान की करें तो, कुछ दिनों पहले शाहरूख खान ने महामारी से बचने के लिए सरकार को बहुत ही बड़ा दान किया देने की घोषणा की थी। और अब अलग अलग संस्थाओं के तहत काम शुरु भी हो चुका है। मीर फाउंडेशन की मदद से अब तक 2 हजार से भी ज्यादा मजदूरों को राशन मिल चुका है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोग शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां शाहरुख को डोनेशन ना देने के लिए ट्रोल किया जा रहा था, वहीं अब सभी मान चुके हैं कि शाहरुख रियल मायने में दिलवाले हैं और जरूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान की मैनेजर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी है कि मीर फाउंडेशन के तहत अब तक 2000 से ज्यादा मजदूरों को खाना मिल चुका है। जिसमें बदरपुर भट्ट कैंप, फरीदाबाद कैंप और दिल्ली के कुछ इलाके शामिल हैं।

इसके अलावा एक स्पेशल किचन बनाने की भी तैयारी है जहां 2000 लोगों के लिए ताजा खाना पकाया जाएगा। इस खाने को उन अस्पतालों में भेजा जाएगा जहां सुविधाओं का आभाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X