ZERO POSTER: दो पोस्टर्स में तहला मचा रहे हैं शाहरूख खान - अनुष्का शर्मा - कैटरीना कैफ
आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो के साथ शाहरूख खान बेहद अलग धमाका करने जा रहे हैं और फिल्म के दो पोस्टर अभी अभी रिलीज़ कर दिए गए हैं। इन दो पोस्टर्स में फिल्म के दोनों किरदार अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ, अलग अलग बऊआ सिंह यानि कि शाहरूख खान के किरदार के साथ दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर, शाहरूख खान के जन्मदिन पर 2 नवंबर को रिलीज़ होगा।
इन पोस्टर को रिलीज़ करने के साथ ही डायरेक्टर आनंद एल राय और शाहरूख खान ने अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के किरदार के बारे में थोड़े हिंट भी दिए हैं। अनुष्का के साथ अपना ये पोस्टर शेयर करते हुए शाहरूख खान ने लिखा - इस पूरी दुनिया में मेरी बराबरी की एक ही तो है।

वहीं आनंद एल राय ने अनुष्का के किरदार के लिए लिखा - ज़िंदगी में दुखी रहने के हज़ार कारण है, लेकिन खुश रहने का सिर्फ एक - कि जब कोई प्यार से कहे कि हंस दो, तो हंस दो। मेरी कहानी का सबसे हंसता चेहरा।
कैटरीना कैफ के साथ पोस्टर डालते हुए आनंद एल राय ने लिखा - बस ज़मीन से दो इंच ऊपर होता है चांद। ये बात समझ भी आई तो चार फीट 2 इंच के आदमी को। वहीं शाहरूख ने लिखा - सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद को करीब से देखा है।
ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications
