First LOOK: शाहरूख ने 'बजरंगी भाईजान' का लुक किया रिवील
[बॉलीवुड न्यूज] OMG.. बॉलीवुड प्रेमियों को शायद इससे बड़ी सरप्राइज की उम्मीद नहीं थी। शाहरूख- सलमान यूं ही साथ आते हैं तो लोगों की धड़कने थमने लगती हैं। यहां तो शाहरूख खान ने सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की पहली झलक ही दिखा दी।

काफी दिनों से बजरंगी भाईजान के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है। पहले खबर थी कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के साथ इसकी ट्रेलर रिलीज की जाएगी, लेकिन फिर यहां दर्शकों को धोखा मिल गया। अब अफवाहों की मानें तो लोगों को बजरंगी भाईजान का ट्रेलर कल यानि की 27 मई को रिलीज होने वाला है।
फिलहाल, शाहरूख खान ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जहां हम सलमान खान को तो नहीं लेकिन उनके लॉकेट को देख सकते हैं। लॉकेट (छोटा सा गदा) उनके नाम यानि की बजरंगी को दर्शाता है। यह काफी दमदार और दिलचस्प है।
बता दें, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


