सलमान की नहीं इस साल शाहरुख की होगी ईद!

हैडलाइन सुनकर शायद आप भी चौंक गये होंगे कि इतने सालों से चले आ रहे त्योहारों के बंटवारे में ये फेरबदल क्यों? लेकिन आप को बता दें कि त्योहार तो त्योहार हैं कोई भी एक्टर अपनी फिल्म किसी भी त्योहार पर रिलीज कर सकता है लेकिन जब बात हो ईद और दीवाली की तो सबसे पहला नाम जिस एक्टर का आता है वो है सलमान खान और शाहरुख खान। सलमान खान के नाम जहां ईद का त्योहार है वहीं शाहरुख खान के नाम है दीवाली का त्योहार। पिछले कुछ सालों से लगातार लोग ईद सलमान खान संग तो दीवाली शाहरुख खान संग मनाते आए हैं। लेकिन इस साल कुछ अलग होने वाला है। ईद पर सलमान खान की जगह शाहरुख खान नज़र आने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार पिछले तीन साल से एक के बाद एक सलमान खान ने वांटेड, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर जैसी हिट फिल्में ईद के मौके पर रिलीज की हैं। इन सभी फिल्मों ने ईद के मौके पर ताबड़तोड़ कमाई भी की है। सभी फिल्मों की कमाई 100 करोड़ से ज्यादा ही रही। दूसरी तरफ दीवाली के मौके पर अधिकर शाहरुख खानी की फिल्में रिलीज होती रही हैं वो भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब ही रही हैं लेकिन सलमान की फिल्मों जैसी सफलता शाहरुख की फिल्मों को नहीं मिली। इस साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करके शायद शाहरुख भी देखना चाहते हैं कि सलमान खान की फिल्मों की तरह उनकी फिल्मों को भी सफलता मिलती है या नहीं।

फिल्हाल अभी तक सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट फिक्स नहीं हुई है लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं इस ईद के मौके पर रिलीज होगी ऐसा तय हुआ है। तो कहा जा सकता है कि इस ईद शाहरुख खान के नहीं बल्कि सलमान खान के फैन्स सिनेमाहॉलों में नज़र आएंगे। देखना ये है कि सलमान खान के फैन्स की तादाद शाहरुख खान के फैन्स की तादाद से ज्यादा है या कम ये इस ईद जाहिर हो जाएगा। अगर शाहरुख खान की फिल्म को सलमान खान की फिल्म जितनी सफलता मिलती है तो दोनों के फैन्स लगभग समान हैं लेकिन अगर शाहरुख की फिल्म पिट जाती है तो फिर तो किंग खान को सलमान खान के आगे हार माननी पडे़गी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X