पसंद होने के बाद भी शाहरूख खान ने कैंसिल की ये महा - एक्शन फिल्म, फूंक फूंक कर रख रहे हैं कदम

शाहरूख खान के कमबैक का इंतज़ार 11 मुल्कों के फैन्स कर रहे हैं लेकिन ये कमबैक काफी मुश्किल होता जा रहा है। खबर थी कि शाहरूख खान के पास फिलहाल चार फिल्में थीं जिसे शाहरूख बैक टू बैक करने वाले थे। लेकिन अब खबर है कि राज निदिमुरू और डीके की फिल्म शाहरूख खान ने रिजेक्ट कर दी है।

गौरतलब है कि राज - डीके ने खुद एक इंटरव्यू में ये कंफर्म किया था कि शाहरूख खान को उनकी फिल्म काफी पसंद आई है और केवल आधिकारिक काम होने बाकी हैं।

shahrukh-khan-rejects-go-goa-gone-director-raj-and-dk-s-action-flick-after-considering-it

लेकिन अब खबर है कि शाहरूख ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं। इससे पहले, शाहरूख खान ने राकेश शर्मा बायोपिक, सैल्यूट से भी अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। अब शाहरूख यशराज फिल्म्स के साथ अपनी पहली फिल्म 100 करोड़ में साईन कर चुके हैं।

शाहरूख खान की पहली रिलीज़ होगी पठान, जो कि एक एक्शन फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद वो अटली की फिल्म अगस्त से शुरू करेंगे और वो भी एक एक्शन फ्लिक है। ऐसे में राज - डीके की एक्शन फिल्म के साथ शाहरूख खान टाईपकास्ट हो सकते थे। गौैरतलब है कि शाहरूख फिलहाल अपना कमबैक परफेक्ट रखना चाहते हैं और इसलिए वो हर कदम फूंक फूंक कर रखेंगे।

हैप्पी न्यू ईयर से झटका

हैप्पी न्यू ईयर से झटका

शाहरूख खान को अपने करियर के पतन का पहला झटका लगा था फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म भले ही शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग के कारण बॉक्स ऑफिस पर राज कर गई लेकिन शाहरूख के काम की और पूरी फिल्म की जमकर जगहंसाई की गई।

वापस बंधी उम्मीदें

वापस बंधी उम्मीदें

फैन्स को उम्मीदें तब बंधी जब उन्हें शाहरूख खान का रईस अवतार दिखाई दिया। फैन्स शाहरूख खान के इस एंग्री यंग मैन अवतार को देखने के लिए काफी बेताब थे। खासतौर से इसलिए कि फिल्म जब अनाउंस हुई तो ये सुलतान के साथ क्लैश हो रही थी। सबको लगा कि बस अब तो शाहरूख और सलमान ईद पर तबाही मचाएंगे।

इंतज़ार और बस इंतज़ार

इंतज़ार और बस इंतज़ार

लेकिन फैन्स की सारी उम्मीदें धरी रह गईं जब सुलतान से क्लैश बचाने के लिए रईस आगे खिसक गई। फिल्म ऐसा आगे खिसकी कि फिल्म को ढंग की रिलीज़ डेट ही नहीं मिल पाई। बढ़ते बढ़ते ये आखिरकार, ऋतिक रोशन की काबिल के साथ 2017 में रिलीज़ हुई। तब तक फैन्स का सारा उत्साह खत्म हो चुका था।

रोहित शेट्टी ने बांधी उम्मीदें

रोहित शेट्टी ने बांधी उम्मीदें

इस बीच रोहित शेट्टी ने धमाका किया दिलवाले के साथ। फैन्स शाहरूख और काजोल की झलक एक साथ देखकर ही पागल हो गए और दिलवाले का बेसब्री से इंतज़ार होने लगा। रोहित शेट्टी को फैन्स ने ढेरों दुआएं भी दीं।

फिर से टूटा दिल

फिर से टूटा दिल

एक बार फिर से फैन्स का दिल ही टूटा क्योंकि शाहरूख - काजोल की जोड़ी का स्टारडम रोहित शेट्टी झेल ही नहीं पाए। दिलवाले एक्शन और रोमांस के बीच कॉमेडी का रायता फैलाकर आई और बिना फैन्स का दिल जीते चली गई।

इम्तियाज़ ने भी धोखा दिया

इम्तियाज़ ने भी धोखा दिया

शाहरूख खान से उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई थीं। एक बार फिर से इम्तियाज़ अली पर सबकी निगाहें टिक गईं जो शाहरूख खान को अनुष्का शर्मा के साथ लव स्टोरी में लाने वाले थे। लेकिन जब हैरी मेट सेजल शायद शाहरूख के करियर की सबसे कच्ची फिल्म निकली।

एक बार फिर फेल

एक बार फिर फेल

शाहरूख अनुष्का की जोड़ी को एक बार फिर से परदे पर लेकर आए आनंद एल राय। अब तनु वेड्स मनु जैसे डायरेक्टर से लोगों को कम उम्मीदें क्या ही होंगी लेकिन उन्होंने भी ज़ीरो के साथ दर्शकों को निराश ही किया।

अधपकी खिचड़ी

अधपकी खिचड़ी

ज़ीरो में भी शाहरूख खान ने अधपकी खिचड़ी खिलाई। फिल्म क्या थी और क्यों थी लोग आज तक समझ ही नहीं पा रहे हैं। इसी के बाद शाहरूख खान ने अपने करियर के बारे में कुछ सख्त नियम बनाने की सोची।

उड़ती रही अफवाहें

उड़ती रही अफवाहें

इस बीच शाहरूख खान के कमबैक की अफवाहें उड़ती रहीं। कभी उनका नाम फराह खान की सेवेन से जोड़ा गया जिसे सत्ते पे सत्ता रीमेक बताया गया तो कभी उनका नाम मधुर भंडारकर की फिल्म इंस्पेक्टर ग़ालिब से जोड़ा गया।

पठानी कमबैक

पठानी कमबैक

अब शाहरूख खान, आखिरकार, पठान के साथ अपना कमबैक कर रहे हैं। फैन्स को इस फिल्म का बहुत इंतज़ार है। पठान के साथ आदित्य चोपड़ा अपनी Spy Universe की नींव रख रहे हैं जहां शाहरूख खान के साथ सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X