मुझे बहुत दुख है कि मैं ऐश्वर्या राय के साथ कभी जी भर कर रोमांस नहीं कर पाया - शाहरूख खान

लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड शाहरूख खान ने होस्ट किया जहां ऐश्वर्या राय को टाइमलेस ब्यूटी का अवार्ड मिला। इस मौके पर स्टेज पर शाहरूख खान आए और इस बात का दुख जताया कि वो कभी ऐश्वर्या को आराम से रोमांस नहीं कर पाए और इस बात का उन्हें बड़ा दुख है।शाहरूख ने बताया कि वो एक नॉर्मल फिल्म को तरस गए जहां वो केवल ऐश्वर्या से रोमांस कर सके।

शाहरूख ने बताया कि मोहब्बतें में ऐश्वर्या राय भूतनी बनी थीं। वहीं जोश में वो दोनों भाई - बहन बने थे। इसके बाद देवदास में रोमांस का मौका था लेकिन शाहरूख का किरदार ऐश्वर्या को छोड़ कर चला गया। जब वो वापस आया तब तक ऐश्वर्या का किरदार किसी और के साथ जा चुका था।

shahrukh-khan-regrets-not-romancing-aishwarya-rai-enough-on-screen

वैसे आज शाहरूख खान ये बात मज़ाक में कर रहे हैं लेकिन एक समय था जब उन्होंने आठ फिल्मों से ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करवाया था क्योंकि ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो चुका था और शाहरूख सलमान के साथ कोई पंगा नहीं लेना चाहते थे। उस दौरान वो और ऐश्वर्या कई फिल्में कर रहे थे लेकिन सबसे ऐश्वर्या रिप्लेस हो गईं।

इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में किया था। उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना।

और सबका साइड ज़ाहिर था - सलमान! इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड में दोस्त बनाए ही नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X