..................... Shahrukh Khan regrets not doing three idiots - Hindi Filmibeat

"मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"

शाहरूख खान हाल ही में कॉफी विद करण के ओपनिंग एपिसोड में नज़र आए और उन्होंने कई ऐसी बातों का खुलासा किया जो वाकई मज़ेदार थीं। और इनमें से एक है आमिर खान की फिल्म रिजेक्ट करना।

शाहरूख खान को वापस कॉफी विद करण में देखना काफी मज़ेदार था। और इस प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ इतने खुलासे किए कि मज़ा ही आ गया। लेकिन सबसे मज़ेदार था शाहरूख खान का आमिर खान की फिल्म के बारे में बात करना।

आमतौर पर शाहरूख खान I am the best वाले ज़ोन में रहते हैं कि मैं सबसे अच्छा हूं, कभी कुछ गलत नहीं होता। लेकिन इस बार शाहरूख खान ने अपनी बहुत बड़ी गलती को स्वीकार किया।

shahrukh-khan-regrets-not-doing-three-idiots

दरअसल, शाहरूख खान से करण जौहर ने कॉफी विद करण के सीज़न 5 में पूछा कि वो कौन सी फिल्म है जिसे ना करने का आपको अफसोस है। इस पर शाहरूख खान ने कहा कि मैं चौथा इडियट हूं।
[आमिर को फोन करूं तो बोलता है 9 बजे सोना है - शाहरूख खान]

किसी को कुछ समझ नहीं आया। तो शाहरूख ने वापस समझाया कि उन्हें 3 इडियट्स ऑफर हुई थी लेकिन वो चौथे इडियट हैं क्योंकि उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।

गौरतलब है कि 3 इडियट्स बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। और राजकुमार हिरानी ने ये फिल्म पहले शाहरूख खान और काजोल को ऑफर की थी। लेकिन दोनों ने ही फिल्म रिजेक्ट कर दी।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान ने कोई धमाकेदार स्क्रिप्ट यूं ही रिजेक्ट कर दी हो। ऐसा हर बार हुआ कि ये रिजेक्टेड फिल्में बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक थीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X