Good News.. लो जो सलमान खान ने किया.. शाहरुख ने भी कर दिया.. FINALLY
बॉक्स ऑफ़िस किंग शाहरुख़ खान के लिए 2017 कुछ खास नहीं रहा। जहां रईस ऐवरेज रही.. वहीं फिल्म जब हैरी मेट सेजल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। जिस वजह से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ।
इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख़ खान ना सिर्फ एक्टर थे.. बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। लिहाजा, रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख़ खान ने एन एच स्टूडियो को 15 प्रतिशत और अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 30 प्रतिशत तक की नुकसान भरपाई की है।

सिंगल डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रत्येक के नुकसान को देखने के बाद रकम दी गई। बता दें, जब हैरी मेट सेजल ने 64 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। फिल्म की इतनी कम कमाई से डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
खास बात है कि शाहरुख़ खान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। साल 2015 में दिलवाले के फ्लॉप होने पर भी उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान का 50 प्रतिशत यानि करीब 25 करोड़ रूपये रिफंड किया था।
वहीं, इसी साल सलमान खान ने ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने पर ऐसा किया था। सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 32 करोड़ 50 लाख रूपये का रिफंड किया था। यहां जानें 2017 की फिल्में.. जो बिग बजट की वजह से हुईं फ्लॉप-


Click it and Unblock the Notifications