राजकुमार राव ने सिखाया शाहरूख खान को ये डायलॉग बोलना - वायरल हो रहा है बेहद क्यूट वीडियो
राजकुमार राव शाहरूख खान के बहुत ही बड़े फैन हैं और अब उन्होंने शाहरूख खान के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि बेहद ही प्यारा है। इस वीडियो में शाहरूख खान स्त्री का एक डायलॉग बोलते नज़र आ रहे हैं।
राजकुमार राव के साथ मस्ती करते हुए शाहरूख खान विक्की प्लीज बोलते हुए नज़र आ रहे हैं वहीं राजकुमार राव उन्हें ये डायलॉग सिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। राजकुमार राव ने लिखा भी कि हर आदमी जिसका डायलॉग बोलता है, आज वो मेरा डायलॉग बोल रहे हैं।

ये वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं इस वीडियो में शाहरूख खान और राजकुमार राव की केमिस्ट्री देखकर तो फैन्स इतने पागल हो चुके हैं कि बस दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखने की इच्छा ज़ाहिर कर चुके हैं।
View this post on InstagramA post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on
देखा जाए तो आईडिया बुरा नहीं है। वैसे भी शाहरूख खान और राजकुमार राव दोनों बेहद शानदार एक्टर हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखना शानदार अनुभव होगा। वैसे शाहरूख के कई ऐसे बयान हैं जिसे हर नया संघर्ष करता एक्टर ज़रूर सहेज कर अपने ज़ेहन में रखता होगा -


Click it and Unblock the Notifications