Kajol के लिए Shahrukh Khan ने रिक्रिएट किया 'डीडीएलजे' का ये आइकॉनिक सीन, बेहद प्यारा वीडियो वायरल

shahrukh khan, kajol

Shahrukh Khan Iconic Pose For Kajol- सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी भी है जो कि सभी पर भारी है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले' जाएंगे की। अक्सर शाहरुख खान इस फिल्म से कुछ ना कुछ करते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान राज और सिमरन की मुलाकात हुई थी और यहां से ये प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जी हां, जैसे ही काजोल को शाहरुख खान ने देखा तो उन्होने अपना आइकॉनिक पोज करते हुए दोनो हाथ हवा में उठा दिए। इसके साथ शाहरुख खान काजोल से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,

'मुझे आपको एक राज बताना है कि मेरा इशारा किसी और के लिए नहीं बल्कि सिर्फ काजोल के लिए है।' फैंस दोनों को एक साथ देखकर अक्सर खुश होते हैं और डीलीएलजे के चाहने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे।

शाहरुख खान और काजोल को आइकॉनिक जोड़ी कहा जाता है और उनकी फिल्म का एक शो आज भी मुंबई में चलता है। शाहरुख खान हाल ही में मक्का में उमराह करते हुए नजर आए थे और उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं।

पता चला था कि वो डंकी का सउदी शे़ड्यूल शूटिंग खत्म करके सीधे मक्का पहुंचे हैं। शाहरुख खान अक्सर अपनी फिल्मों से अपडेट साझा करते रहते हैं। वर्कफ्रंट पर वो डंकी के अलावा पठान और जवान को लेकर बिजी हैं और इस वक्त फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

जनवरी 2023 में उनकी फिल्म पठान रिलीज होगी और फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X