शाहरुख खान को 5वीं पर डॉक्टरेट की डिग्री से किया गया सम्मानित- मेलबर्न से वायरल तस्वीरें
सुपरस्टार शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें इस समय मेलबर्न से सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि है उनको मेलबर्न में डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया है। बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे थे और उनके साथ अर्जुन कपूर, तब्बू और करण जौहर भी नजर आए थे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को इस डिग्री से नवाजा गया है। मेलबर्न की यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि को मिलाकर ये 5वीं बार है जब शाहरुख को डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।
बता दें कि शाहरुख खान को ये उपाधि 'मीर फाउंडेशन'के जरिये जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करने, योगदान देने और बॉलीवुड फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये मेलबर्न के 'ला ट्रोब विश्वविद्यालय'ने उन्हें प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया।

सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय फिल्मों से काफी लंबे ब्रेक पर हैं और इस समय सोच समझकर ही फिल्मं करने का फैसला कर चुके हैं।
मेलबर्न में उन्होने छैंया छैंया पर डांल किया और काफी ज्यादा एंजॉय किया। उन्होने अपने फेमस पोज दोनो हांथ फैलाकर अपने फैंस की इच्छा भी पूरी की है।


Click it and Unblock the Notifications