बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर के साथ नजर आए शाहरुख खान- हो रही है बड़े धमाके की तैयारी ?
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो जब से फ्लॉप हुई वो बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं और काफी टाइम लेकर सही फिल्म के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन इस समय जो तस्वीर वायरल हो रही है उससे तो यही लग रहा है कि शाहरुख खान अब बजरंगी भाईजान के निर्देशक के साथ धमाका करने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे है डायरेक्टर कबीर खान की जिन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं। शाहरुख खान और कबीर सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिससे चर्चा है कि शाहरुख खान अगली फिल्म में कबीर सिंह के साथ नजर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि सुपरस्टार शाहरुख खान के जीवन शायद ही ऐसा समय पहले कभी आया होगा जब उन्होने लगातार इतनी फ्लॉप फिल्म्स दी हों। इस समय उनको काफी शानदार स्क्रिप्ट की तलाश है और इसके बाद ही वो फिल्म साइन करेंगे।

कबीर खान की बात की जाए तो उन्होने सलमान खान के साथ एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में दी हैं और ट्यूबलाइट में भी उनका निर्देशन नजर आया था।
शाहरुख खान ने हाल ही में बेटे आर्यन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म द लॉयन किंग में आवाज दी थी। शाहरुख खान के फैंस काफी समय से किसी बड़े धमाके को लेकर इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शाहरुख की अगली फिल्म कौन सी होती है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications