शाहरुख खान को 'द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने 'डॉक्टरेट' उपाधि से किया सम्मानित- Photo वायरल
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्में इस समय भले ही ना चल पा रहीं हों लेकिन आज भी विदेशों में उनका डंका बज रहा है। हाल ही में कुछा ऐसा हुआ है जिसने सभी को चौंका दिया है क्योंकि द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने शाहरख खान को डॉक्टरेट के उपाधि से नवाजा है। ये खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और इस तस्वीर को साझा कर रहें हैं। ये पहली बार नहीं है कि भारत के इस किंग खान को विदेश में इस तरह की डिग्री से नवाजा गया है।
इससे पहले शाहरुख को द यूनिवर्सिटी ऑफ़ बेडफोर्डशायर और द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली था। गुरुवार को 350 स्टूडेंट के बीच में शाहरुख को यह उपाधि दी गई।

शाहरुख खान ने डिग्री लेते हुए तस्वीर पोस्ट की है, और यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को शुक्रिया कहा है। शाहरुख खान ने वहां पढ़ रहे सभी स्टूडेंट्स को इस बीच शुक्रिया भी कहा और हौसला बढ़ाने के लिए अभिनंदन किया।
बता दें कि शाहरुख खान की लोकप्रियता विदेशों में सबसे ज्यादा है। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो कि फ्लॉप हो गई थी। अब शाहरुख खान ने ये फैसला लिया है कि वो फिल्में काफी ध्यान से साइन करेगें।


Click it and Unblock the Notifications











