आपके शाहरूख बने 'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा'

जी हां दोस्तों, आपके चहेते किंग खान यानी कि शाहरूख खान को चेन्नई में शनिवार को आठवें वार्षिक विजय सम्मान समारोह में 'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने मीडिया को बताया, "हमने एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा नाम से एक नया पुरस्कार बनाया है, जो इस वर्ष शाहरुख खान को दिया जाएगा। यह दूसरी बार है, जब वह हमारे पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।"

शाहरुख को पिछले साल इसी पुरस्कार समारोह में 'शिवेलियर शिवाजी गणेशन' पुरस्कार से नवाजा गया था। यह पुरस्कार समारोह तमिल सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ हस्तियों को सम्मानित करता है। इस बार पुरस्कार समारोह में श्रुति हासन, हंसिका मोटवानी, वाणी कपूर और लक्ष्मी राय सरीखी फिल्म हस्तियां प्रस्तुति देंगी।

इस वर्ष दिग्गज तमिल फिल्मकार एस. शंकर को शिवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि शाहरूख खान नार्थ की तरह साउथ में भी काफी लोकप्रिय हैं। तभी तो वो रजनीकांत, जो कि तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाते हैं, के हर कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित होते हैं। शाहरूख खान की इस उपलब्द्धि से उनके चाहने वाले खास खुश हैं।

वैसे शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर चर्चा में हैं जिसकी वजह से वो अपनी पूरी टीम के साथ दुबई गये हुए हैं। आज ही उनकी वापसी होगी और कल वो चेन्नई पहुंचेंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X