Shahrukh Khan ने पठान के बॉक्स ऑफिस पर दिया रिएक्शन, जानें सलमान खान को क्यों कहा GOAT!

Shahrukh Khan on Pathaan Success: पठान की बेमिसाल सफलता को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान देश और दुनिया के सबसे चहेते बॉलीवुड स्टार हैं। फिल्म ने महज तीन दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हर तरफ से फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वहीं, अब फिल्म की सक्सेस पर किंग खान का रिएक्शन भी सामने आ चुका है।
पठान की रिलीज के बाद, शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के साथ एक बार फिर #AskSRK सेशन रखा.. जहां उन्होंने तमाम सवालों से जवाब दिये। एक फैन ने किंग खान से सवाल करते हुए पूछा- "पठान मूवी के कलेक्शन को देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको?" इसकी प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा कि वो नंबर्स नहीं, खुशियों को गिनते हैं। किंग खान ने लिखा- "भाई नंबर्स फोन के होते हैं.. हम तो खुशी गिनते हैं.."
वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- "पिछले 3 दिनों में आप कितने खुश हैं?" इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा- "उतनी खुशी, जितना एक पिता को होती है, जब कोई उसके बच्चे की तारीफ करता है।" कोई शक नहीं कि शाहरुख ने जवाबों ने फैंस के दिल जीत लिये हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि फैंस से बातचीत करते हुए शाहरुख ने सलमान खान पर भी प्यार जताया है। एक फैन ने शाहरुख से कहा- "सर पठान तो हिट हो गई, लेकिन सलमान खान का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर".. जिसका मजेदार जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा- "सलमान भाई तो.. वो क्या कहते हैं आजकल यंग लोग.. हां, GOAT हैं (greatest of all time)"..
गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में सलमान खान की टाइगर फ्रैंचाइजी और शाहरुख खान की पठान.. दोनों फिल्में शामिल हैं। लिहाजा, पठान में दोनों सुपरस्टार्स एक साथ नजर आए थे, जो फैंस के लिए किसी धमाकेदार सरप्राइज से कम नहीं था। पठान ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाया हुआ है। फिल्म ने भारत में 166.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 112 करोड़ कमा लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications