..................... शाहरुख खान ने कोई फिल्म नहीं किया है साइन | Shahrukh Khan Reacts To Rumours About His Next Movie With Ali Abbas Zafar - Hindi Filmibeat

अली अब्बास जफर के साथ शाहरुख खान की अगली फिल्म? यहां जानें सुपरस्टार का जवाब

फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरुख खान ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। लगभग 8 महीने गुज़र चुके हैं और अब फैंस शाहरुख की अगली फिल्म की घोषणा के लिए बेसब्र हो चुके हैं। यही वजह है कि अफवाहों में हर अगली फिल्म के साथ किंग खान का नाम जोड़ा जा रहा है। कभी संजय लीला भंसाली के साथ तो कभी आदित्य चोपड़ा के साथ। यहां तक की ब्रह्मास्त्र में कैमियो भी अफवाह भी आई।

हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान अगली फिल्म अली अब्बास जफर के साथ साइन कर चुके हैं और यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। इसे एक तरह से सब पक्की खबर मान चुके थे। फैंस इस खबर से बेहद खुश थे। लेकिन बता दें, शाहरुख खान ने ट्विट कर इससे इंकार किया है और फैंस को कुछ समय इंतजार करने की गुजारिश की है।

Shahrukh Khan

शाहरुख ने ट्विट कर लिखा, 'ये जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी गैर मौजूदगी में और मेरे पीठ पीछे, मैं हमेशा चुपके से फिल्में साइन कर लेता हूं जिनके बारे में मुझे पता तक नहीं होता। फिलहाल मैं कहना चाहता हूं कि.. मैं जब फिल्म करता हूं, तब मैं सच बताता हूं कि मैं ये कर रहा हूं... इसके अलावा ये सारी बातें अफवाहें हैं।

जाहिर है शाहरुख की इस ट्विट से कई लोगों का दिल टूट गया। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि किंग खान अब अगली फिल्म कौन सी साइन करते हैं। फैंस अब बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X