Pathaan कंट्रोवर्सी पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, हजारों फैंस के बीच कहा, "दुनिया चाहे कुछ भी कर ले.."

shahrukh-khan-reacts-on-protests-against-pathaan-at-kiff-says-people-like-us-will-stay-positive

Shahrukh Khan: बीते कुछ दिनों से पठान पर चल रहे विवाद को लेकर अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे किंग खान ने हजारों की भीड़ के बीच सोशल मीडिया पर फैली निगेटिविटी के बारे में बात की है और कहा, दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, आप, मैं और हम जैसे लोग हमेशा पॉजिटिव बने रहेंगे। बता दें, बीते कुछ दिनों से ट्विटर पर बायकॉट पठान ट्रेंड किया जा रहा है।

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में हुआ। इवेंट में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रानी मुखर्जी सहित कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए। शाहरुख खान ने इस अवसर पर एक स्पीच दिया, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने स्वीच में, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर निगेटिविटी को लेकर कमेंट करते हुए कहा, "हमारे समय के सामूहिक नैरेटिव को सोशल मीडिया द्वारा आकार दिए गए हैं। इस विश्वास के विपरीत कि सोशल मीडिया का प्रसार सिनेमा को निगेटिव तरीके से प्रभावित करेगा, मेरा मानना है कि सिनेमा को अब और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सोशल मीडिया अक्सर एक संकीर्णता से प्रेरित होता है। कहीं न कहीं निगेटिविटी सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके बिजनेस को भी बढ़ाती है। इस तरह की मानसिकता नरैटिव को विभाजित और विनाशकारी बनाती है।"

जाते जाते शाहरुख ने अपने मजेदार अंदाज में कहा, "बहुत दिनों से आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है.. पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात मुझे बताने में बिल्कुल अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले.. मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं.. सब जिंदा हैं.."

क्या है विवाद!

पठान का गाना "बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X