शाहरुख खान ने सनी देओल की गदर 2 पर दिया रिएक्शन, बताया कैसी लगी फिल्म! सलमान खान के नए लुक पर भी किया कमेंट

Shahrukh Khan reaction on Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इस वक्त हर जगह छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 426 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने फिल्म की टीम को इस सफलता की बधाई दी.. वहीं, अब शाहरुख खान का रिएक्शन भी सामने आ चुका है।
किंग खान ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक #AskSRK सेशन रखा था, जहां उन्होंने गदर 2 पर रिएक्शन देने के साथ साथ अपकमिंग फिल्म जवान से जुड़ी कई सवालों का भी जवाब दिया। शाहरुख ने इस दौरान कई मजेदार बातें भी कहीं।
गदर 2 पर शाहरुख खान का रिएक्शन
इस दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल पूछा कि- "क्या आपने गदर 2 देखी।" इस सवाल पर बिना देरी करते हुए रिप्लाई देते हुए सुपरस्टार ने लिखा, "हां और मुझे ये काफी अच्छी लगी।" (Yeah loved it!!)
शाहरुख के इस रिप्लाई पर सनी देओल और किंग खान के फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों अभिनेताओं के लिए अपना प्यार जता रहे हैं।
सलमान खान को लेकर बोले इतनी प्यारी बात
इसके अलावा एक फैन ने सलमान खान के नए लुक पर शाहरुख खान का रिएक्शन मांगा तो उन्होंने काफी खूबसूरत जवाब दिया। फैन ने पूछा- "सर सलमान भाई का लेटेस्ट लुक बता रहा है कि वो जवान का प्रमोशन कर रहे हैं क्या सच है.." इस पर शाहरुख ने कहा, "सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं करना पड़ता.. वो दिल से मुझे हमेशा प्यार करते हैं.. बस कह दिया सो कह दिया!!"


Click it and Unblock the Notifications