शाहरुख की मीडिया से गुजारिश - "प्लीज मेरे बच्चों को परेशान ना करें"
शाहरुख खान ने फोटोग्राफर्स द्वारा अपनी बेटी सुहाना की तस्वीरें लेने के लिए पीछा किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया है।
शाहरुख खान हर साल की तरह इस साल भी ईद में मिले और मीडिया से खुलकर बातचीत की। चाहे वो बच्चे हो या फिर फिल्म। शाहरुख खान इस दौरान सफेद पठानी कुर्ता में काफी स्मार्ट लग रहे थे तो उनके साथ उनके बेटे अबराम भी बिल्कुल इसी अंदाज में नजर आए।
[सलमान खान को ऐसा बोलने की हिम्मत मैं नहीं कर सकता - शाहरूख खान]
शाहरुख खान ने इस दौरान अपने बच्चों के बारे में भी बात की।हाल में ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान सुहाना की मीडिया घेर कर तस्वीरें ले रही थी और सुहाना बिल्कुल असहज महसूस कर रही थीं। शाहरुख खान ने कहा कि "एक छोटा सा अनुरोध है यार, जो फोटोग्राफर है ना अपने यार वो बच्चों की तस्वीर जरा से प्यार से लो यार। एक दो फोटो लेकर छोड़ दिया करो।"

शाहरुख खान ने इसके बारे में गुस्से की जगह प्यार से हैंडल करना सही समझा। शाहरुख खान अपने बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। चाहे वो आर्यन सुहाना या अबराम हो। शाहरुख खान ने सुहाना के बारे में ये भी कहा कि वो बड़ी होकर एक्ट्रेस बनना चाहती हैं लेकिन इसके पहले उन्हें कम से कम ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी करनी होगी।
शाहरुख खान के लिए इस साल और भी खास थी क्योंकि उनके तीनों बच्चे फिलहाल मुंबई में ही हैं। शाहरुख खान के अनुसार अबराम के लिए हर दिन ईद होता है क्योंकि वो अबराम को हर रोज नया खिलौना मिलता है लेकिन आर्यन और सुहाना का यहां होना खास है।


Click it and Unblock the Notifications