अस्पताल तक पहुंची 'जवान' की दीवानगी, पेसेंट लड़की ने किया डांस तो खुद को नहीं रोक पाए शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होकर जो कमाल किया है वो अनरियल रहा है। सबसे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैंस इतने उत्साहिट हैं कि कुछ वीडियो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस वक्त एक लड़की का वीडियो सीधे अस्पताल से सामने आ है जो कि एडमिट है। ये लड़की अस्पताल के अंदर ही जवान के एक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। मरीज लड़की इस दौरान जवान के गाने 'चलेया' पर डांस करती हुई दिख रही है और ट्विटर पर वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिशा डेविड ने बनाया था। वीडियो और भी लाजवाब तब हो गया जब शाहरुख खान का रिएक्शन इस वीडियो में आ गया। यूजर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था,
''अस्पताल के मरीज जवान से चालेया पर डांस करते हुए। पागल! खुशियों का खजाना हैं शाहरुख खान...'' इस पर शाहरुख खान ने लिखा है, ''यह बहुत अच्छा है! धन्यवाद... जल्दी ठीक हो जाओ और फिल्म देखो!!! एक और डांस वीडियो का इंतजार है लेकिन एक बार जब आप अस्पताल से बाहर आ जाएंगे... तुम्हें प्यार करता हूं!!''
इसके बाद लोग शाहरु खान के इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और कुछ ऐसा कह रहे हैं जो कि आपको जानना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ''इसको भी लव यू, मुझे भी बोल दो शाहरुख, मैं तो बचपन से ही लव यू।''
एक ने लिखा, ''दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार।'' एक ने लिखा, ''ये है रियल आइडल।'' एक का कहना था, ''किंग किंग किंग।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। शाहरुख खान फिलहाल जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं और फैंस को शुक्रिया कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications