आर्यन की गोद में बैठकर गेम देखते नजर आए अबराम, शाहरुख खान ने बेटों की तस्वीर पर किया रिएक्ट!

सुपरस्टार शाहरुख खान बेशक काफी समय से किसी फिल्म में नहीं नजर आए हैं लेकिन किसी ना किसी कारण वो खबरों का हिस्सा जरूर बने रहते हैँ। कहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कहीं परिवार और बच्चों के कारण। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और एक्टिविटी फैंस को आकर्षित करती है। इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आर्यन खान और अबराम की एक तस्वीर वायरल हुई है।

इस तस्वीर में आर्यन वीडियो गेम्स खेल रहे हैं और उनके साथ उनका छोटा भाई अबराम भी नजर आ रहा है। आर्यन ने उसको अपनी गोद में ले रखा है और दोनों बड़े ध्यान से गेम में लगे हुए हैं।

shahrukh khan, शाहरुख खान

इसी तस्वीर को गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है। शाहरुख खान ने लिखा है.. "गेम्स नई बॉन्डिंग की ताकत है। भाई जो एक साथ खेलते हैं, मुझे लगता है कि वो साथ ही रहेंगे।'

शाहरुख खान के इस कमेंट के बाद उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान अक्सर काम के बीच से समय निकालकर अपने बच्चों के साथ नजर आ ही जाते हैँ। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त पठान को लेकर काफी बिजी हैं और इस फिल्म को जल्दी पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इसके अलावा निगेटिव रोल में अभिनेता जॉन अब्राहम धमाका करते हुए नजर आने वाले हैँ। शाहरुख खान एक और फिल्म को लेकर खबरों में आए हैं और ये राजकुमार हिरानी की फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X