रईस के लिए जल्दी सेट पर पहुंचते हैं लेट तलीफ शाहरुख खान
शाहरुख खान ने रईस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। मुंबई के फिल्मसिटी में बने रईस के भव्य सेट में चल रही इस शूटिंग को लेकर शाहरुख खान बेहद उत्साहित हैं। उनकी उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि काफी समय बाद वो अपने करीबी फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं।
रईस को खास बनाने के लिए शाहरुख खान ने एक नया तरीका निकाला है उन्होंने हर रोज वक्त से पहले ही सेट पर पहुंचना शुरु कर दिया है। ताकि दूसरे भी शाहरुख की इस आदत को देखते हुए वक्त से शूटिंग पर आएं। खबर के अनुसार शाहरुख खान का कॉल टाइम रोज करीब 11 बजे का होता है लेकिन शाहरुख 10 बजे के आस पास ही सेट पर पहुंच जाते हैं।
Leaked Pictures शाहरुख खान की रईस के सेट की एक झलक
जल्दी पहुंचकर शाहरुख खान फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर निर्देशक से बाते करते हैं और बाकी टीम के सदस्यों के साथ भी वक्त बिताते हैं। सूत्रों के अनुसार जब पहले दिन शाहरुख खान जल्दी पहुंच गये तो पूरी टीम थोड़ी चिंतित हो गयी। उन्हें लगा कि कहीं किसी तरह का मिस कम्यूनिकेशन तो नहीं हो गया और शाहरुख को गलत टाइम बता दिया गया। लेकिन बाद में जब शाहरुख ने टीम के साथ बात की तो सभी को असलियत पता चली कि शाहरुख खुद जल्दी आए हैं।
शाहरुख रईस फिल्म के लिए एक दिन में करीब 10-12 घंटों तक शूटिंग करते रहते हैं। रईस के लिए उन्होंने 80 के दशक का अहमदाबाद बनाया है और सभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सेट पर मौजूद लोगों के अनुसार रईस का शूट काफी बेहतर चल रहा है और शाहरुख खान अपने भरपूर एनर्जी के साथ सेट पर आते हैं। वो जल्दी पहुंचकर पूरी टीम के साथ बातें करते हैं और दिन का प्लान बनाते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
