..................... Shahrukh Khan reaches Arthur road Jail to meet son Aryan who is lodged at the jail | बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, 15 मिनटों की रही मुलाकात - Hindi Filmibeat

बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, 15 मिनटों तक चली मुलाकात- VIDEO

क्रूज शिप ड्रग्स के मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे सुपरस्टार शाहरुख खान। शाहरुख ने करीब 15-16 मिनट जेल में बिताए। 2 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी के बाद, शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के बीच यह पहली मुलाकात है।

Recommended Video

Shahrukh Khan से मिलकर रो पड़े Aryan Khan, बोले जेल का खाना नहीं पसंद | FilmiBeat

बता दें, आर्यन खान की जमानत दो बार खारिज की जा चुकी है और अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। बता दें, महाराष्ट्र के जेलों में कोरोना के चलते कैदियों को अपने परिजनों से आमने-सामने मिलने की इजाजत नहीं थी। यह प्रतिबंध बुधवार को ही हटाया गया है, जिसके बाद शाहरुख बेटे से मिलने तुरंत पहुंचे हैं।

shahrukh-khan-arthur-road-jail

इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और बाडीगॉर्ड भी लगातार उनके साथ रहे। शाहरुख को देखते ही वहां लोगों की और मीडिया की भीड़ लग गई, जिसके बाद किसी तरह से शाहरुख को घेरकर उन्हें कार तक पहुंचाया गया।

जमानत को लेकर एनसीबी का विरोध

जमानत को लेकर एनसीबी का विरोध

आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार जमानत का विरोध कर रहा है।NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं।अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

ड्रग मामले में गिरफ्तारी

ड्रग मामले में गिरफ्तारी

एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ड्रग्स रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

पहली बार शाहरुख ने की मुलाकात

पहली बार शाहरुख ने की मुलाकात

इतने दिनों से जेल में बंद आर्यन से पहली बार शाहरुख खान ने मुलाकात की है। इससे पहले शाहरुख ने वीडियो कॉल के जरीए अपने बेटे से बातचीत की थी।

जल्द करानी होगी जमानत

जल्द करानी होगी जमानत

शाहरुख के पास आर्यन को जमानत दिलाने के लिए सात दिन का समय है। क्योंकि कोर्ट में जल्द ही दीवाली की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में आर्यन खान के वकीलों की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द आर्यन के जमानत की कोशिश करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X