Shahrukh Khan In Mecca- डंकी का शेड्यूल खत्म करते ही उमराह करने पहुंचे शाहरुख खान, सामने आईं तस्वीरें!

shahrukh khan

Recommended Video

Shahrukh Khan Shoot खत्म कर उमराह के लिए पहुंचे मक्का, Photos हुए Viral! Filmibeat

सुपरस्टार शाहरुख खान काफी समय से अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे थे और इसके लिए उन्होने जो लोकेशन चुनी थी वो आज तक किसी फिल्म में नहीं दिखी है। अब उनको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और जिसके बाद से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड हो रहा है। दरअसल डंकी का सउदी शेड्यूल पूरा करने के बाद वो मक्का के लिए रवाना हो गए थे और वहां वो उमराह करने के लिए गए हैं।

इस दौरान किंग खान का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें उन्हें पवित्र शहर में उमराह करते हुए देखा जा सकता है। सभी जानते हैं कि मक्का एक इस्लामिक तीर्थस्थल है और दुनिया भर के मुसलमान वहां उमराह और हज करने के लिए आते रहते हैं।

इस दौरान शाहरुख खान को रिवाज के अनुसार सफेद पहनावा पहने देखा गया था और कोरोनोवायरस सुरक्षा के लिए मास्क पहने भी देखा गया था। जी हां, मक्का में अभी तक कोरोना के नियमों को फॉलो किया जा रहा है और इसका शाहरुख खान के मास्क से पता चल रहा है।

फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

ट्विटर पर शाहरुख खान के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनको लेकर अपनी बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''माशाल्लाह शाहरुख खान।''

विवादित पोस्ट सामने नहीं आता

विवादित पोस्ट सामने नहीं आता

एक यूजर का कहना है, ''ये अकेले सुपरस्टार हैं जो कि कहीं भी हों लेकिन एक भी विवादित पोस्ट सामने नहीं आता।'' शाहरुख खान अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।

सउदी को शुक्रिया कहा था

सउदी को शुक्रिया कहा था

डंकी के शेड्यूल के बाद भी उन्होने एक वीडियो पोस्ट करते हुए सउदी को शुक्रिया कहा था और डंकी शेड्यूल की समाप्ति की घोषणा की थी।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान डंकी के अलावा पठान और जवान को लेकर भी बिजी हैं। आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

लंबा ब्रेक लिया है

लंबा ब्रेक लिया है

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है। पठान जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है और उनके फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X