Shahrukh Khan: कश्मीर पहुंचे किंग खान, सामने आए वीडियो देख फैंस को नई फिल्म की लगी भनक

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसमें देखा जा सकता है कि किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंच गए हैं। जहां तक की फैंस तो अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर कहीं यहां पर अपनी नई फिल्म के सिलसिलें में तो नहीं आए हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान साल 2023 की शुरुआत से ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'पठान' के बाद किंग खान 'जवान' और 'डंकी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद दावा किया गया है कि शाहरुख 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं।
शाह रुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने कश्मीर की वादियों की फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस ने इस बात का अंदाजा लगाया है कि किंग खान और उनकी टीम कश्मीर में हैं।
#ShahRukhKhan spotted entering hotel in Sonamarg ♥️🔥#dunki #Kashmirpic.twitter.com/CPCfYPQ5HE
— Shahrukh Girlfriend (@Neeta11shahrukh) April 25, 2023
वहीं ट्विटर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें शाह रुख एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। शाह रुख इस वीडियो में होटल की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान कई अन्य लोग भी शाह रुख के साथ वीडियो में नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख यहां डंकी की शूटिंग के लिए आए हैं।
बता दे कि, फिल्म 'डंकी' को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे। मूवी की स्टार कास्ट में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और सतीश शाह अहम रोल में नजर आएंगे। शाहरुख की यह मच अवेटेड फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेकिन कुछ सूत्रों से यह भी साफ हुआ है कि शाहरुख यहां पर अपनी दूसरी नई फिल्म के काम से आए हैं। अगर ऐसा है तो यह तो फैंस के लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि शाहरुख को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
'डंकी' और 'जवान' के अलावा शाह रुख के सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करने की भी चर्चा है। फैंस शाहरुख खान की फिल्म के लिए तो हमेशा ही इंतजार करते हैं लेकिन जब बात सलमान की आती है हर कोई दोनों को साथ में देखना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications