आमिर खान की दीवाली पार्टी और शाहरुख-रणबीर का 'बोले चुड़ियां' पर डांस..शानदार

By Shweta

पूरा बॉलीवुड इस साल दीवाली पार्टी में एक साथ मस्ती करते और खुशियों का ये त्योहार मनाते नजर आया। हर स्टार्स एक दूसरे के पार्टी में पहुंचे। दिवाली दिन के बॉलीवुड स्टार्स आमिर खान की दिवाली बैश में पहुंचे जहां शाहरुख खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, करण जौहर, दीपिका पादुकोण सहित कई स्टार्स शामिल हुए।

इस पार्टी के अंदर का ये एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में रणबीर कपूर और शाहरुख खान एक दूसरे के साथ कभी खुशी कभी गम का गाना बोले चुड़ियां पर डांस करते नजर आ रहे हैं और यह बेहद मजेदार है।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर और शाहरुख खान दोनों बिल्कुल मस्ती के मूड में लग रहे हैं। आपको बता दें कि पहले भी कई बार शाहरुख खान और रणबीर कपूर पहले भी साथ में कई बार शो होस्ट करते तो पार्टी करते नजर आ चुके हैं।

रणबीर कपूर और शाहरुख खान की पार्टी तो इस साल धमाकेदार रही इसमें कोई शक नहीं है।कम से कम दोनों के इस वीडियो को देखकर तो ऐसा कहा जा सकता है।

फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म दत्त बायोपिक को खत्म करने में लगे हुए हैं और साथ ही जल्द ही वो अयान मुखर्जी की ड्रैगन की शूटिंग शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X