शाहरुख के घर के बाहर चले बुल्डोजर..तोड़ा अवैध रैंप
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर के बाहर बने रैंप को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही थी और इस रैंप को हटाने के लिए भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कड़े कदम उठाते हुए नगर आयुक्त सीताराम कुंते को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि इस रैंप के चलते सार्वजनिक सड़क पर आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते आज सुबह ही शाहरुख के बंगले के बाहर बुल्डोजर बुलवाकर इस रैंप को तोड़ दिया गया।
सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि इस रोड पर मौजूद बाकी बंगला मालिकों के घरों के बाहर भी बनाए गये अवैध रैंप को तोड़ने की बात कही गयी है। पूनम महाजन का कहना था कि लोगों ने आकर लिखित रुप में शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को खड़ा करने के लिए इस अवैध रैंप को बनाया है।
लोगों को नाराजगी इस बात की थी कि सेंट मेरी चर्च की तरफ आने जाने के रास्ते में इस रैंप की वजह से असुविधा हो रही थी। यहां तक कि चर्च के आस पास होने वाले मेले के दौरान यहां पर इतनी भीड़ होती है कि जिसकी वजह से काफी जाम लग जाता है। इस रैंप की वजह से जाम की समस्या और बढ़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












