शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस की तरफ से राखी ऑफर- दो के साथ एक फ्री!

शाहरुख खान ने अपने मुसलमान फैन्स को ईद पर ईदी दी तो अब वो अपने भारत के सभी बाकी लोगों को रक्षाबंधन पर भी एक तोहफा देना का प्लान कर रहे हैं। शाहरुख खान ने आज यानी रक्षाबंधन के दिन अपने फैन्स को ऑफर दिया है कि आज के दिन दो टिकटों पर उन्हें एक टिकट फ्री मिलेगा। शाहरुख खान का ये नया तरीका है अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए। शाहरुख खान ने इससे पहले स्वतंत्रता दिवस भी अपने फैन्स के साथ मनाने के लिए मॉल में जाकर उनके साथ फिल्म देखी और उनके साथ डांस भी किया। अब वो रक्षाबंधन के दिन को भी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

वैसे शाहरुख खान की ये मार्केटिंग स्ट्रेटजी लोगों को काफी भा रही है। लोगों मे शाहरुख खान को लेकर पहले से ही काफी क्रेज रहा है और अब तो शाहरुख खान ने बार बार अपने फैन्स को मिलकर और उनका ये क्रेजीपन और भी बढ़ा दिया है। शाहरुख खान ने अपनी चेन्नई एक्सप्रेस की दो टिकटों पर एक टिकट फ्री देने का ऑफर दिया है। लेकिन ये ऑफर उन्होंने सिर्फ 20 अगस्त तक ही रखा था। शाहरुक खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने अभी तक कुल 282 करोड़ वर्ल्ड वाईट कमा लिये हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के राखी ऑफर के चलते लोगों ने भी काफी भीड़ में जाकर फिल्म को देखा और साथ ही शाहरुख खान की बेहतरीन एक्टिंग को काफी पसंद भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X