..................... ShahRukh Khan Raees trailer will release on 7 December - Hindi Filmibeat

रईस के ट्रेलर रिलीज के साथ शाहरुख देंगें फैन्स को अनोखा Surprise!

शाहरुख खान की फिल्म रईस का ट्रेलर 7 दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को लेकर शाहरुख ने और क्या कुछ क्या कहा जानने के लिए पढ़े...

By Goldi

आखिरकार शाहरुख़ के फैन्स का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है रईस का ट्रेलर। इतना ही नहीं इस ट्रेलर के साथ शाहरुख़ खान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने हजारो फैन्स के साथ रूबरू होंगे। बता दें, इस ट्रेलर को 3500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया जायेगा ।

Shah Rukh Khan starrer Raees trailer will release on 7 December

बता दें, बीते दो दिन पहले ही फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर फैन्स को 48 घंटे इंतजार करने को कहा था। लेकिन उनकी ओर से फिल्म रिलीज की अधिकारिक घोषणा का कोई ट्वीट नहीं आया।

लेकिन एक लीडिंग पोर्टल की माने तो फिल्म का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज हो सकता है।साथ ही शाहरुख़ खान बंगलुरु,दिल्ली इंदौर,अहमदाबाद,कोलकाता, हैदराबाद,मुंबई, मोगा और जयपुर की ऑडियंस के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे।

जब शाहरुख़ से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि, हम लोगो तक पहुंचना चाहते है लेकिन सिर्फ एक सिटी की ऑडियंस के साथ नहीं बल्कि बाकी और शहरों के हजारो लोगो पहुंचना चाहतें है।

बता दें बाद में रितेश ने भी इसी खबर को अपने सोशल मीडिया पर रीट्वीट कर इस खबर की पुष्टि कर दी है। यकीनन, शाहरुख़ के फैन्स अब शाहरुख़ से मिलने को अब बेताब रहेंगे।

गौरतलब है कि, शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी,बता दें यह फिल्म ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के साथ क्लैश होगी। फिल्म रईस में शाहरुख़ खान के अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस महिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X