#Breaking - बदली रईस की रिलीज डेट..फिर काबिल के साथ होगी Clash
ऐसी खबरें आ रही हैं कि रईस भी अब 25 जनवरी को रिलीज होगी और काबिल के साथ क्लैश करेगी।
इसे आप शाहरुख खान का धमाका भी कह सकते हैं। जी हां बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल शाहरुख खान की फिल्म रईस जो 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली थी अब एक दिन पहले यानि 25 जनवरी को रिलीज होगी। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने का मतलब है जो क्लैश रईस और काबिल के बीच रुक गई थी वो फिर से होगी।
[#Trailer - आ गया रईस ट्रेलर..छा गए शाहरुख खान]
एक पॉपुलर न्यूज पोर्टल के मुताबिक रईस एक दिन पहले रिलीज होगी क्योंकि 26 जनवरी को छुट्टी रहेगी और एक दिन पहले रिलीज होने पर फिल्म की कमाई छुट्टी के दिन भी अच्छी खासी होगी।


Click it and Unblock the Notifications