PROFIT तो नहीं पता.. 100 करोड़ के LOSS के लिए शाहरूख खान तैयार!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' एक बार फिर मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। बता दें, रईस फिल्म अब्दुल लतीफ के जीवन पर बनाई जा रही है, जो एक गैंगस्टर था। बहरहाल, अब्दुल लतीफ के बेटे ने फिल्म को लेकर शिकायत की है कि रईस में उनके पिताजी को गलत दिखाया जा रहा है।
अब्दुल लतीफ के बेटे की केस पर अहमदाबाद के एक कोर्ट ने शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस को एक नोटिस भेजा है। उन्होंने उनके दिवंगत पिता को बदनाम करने के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की।
10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस'
कोर्ट ने शाहरूख खान की निर्माण कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' तथा को- प्रोड्यूर्स 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' एवं 'राहुल ढोलकिया प्रोडक्शन्स' को नोटिस जारी किए। उनसे 11 मई तक जवाब देने को कहा गया है।
केस में कहा गया है कि फिल्म के सेकेंड हॉफ में लतीफ को बहुत गलत अंदाज से दिखाया गया है, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके लिए 101 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की गई है। बहरहाल, अब देखना है कि रईस इस मुश्किल से कैसे निकलती है।
यहां जानें रईस से जुड़ी बातें, जो फिल्म देखने के लिए बेसब्र कर देगी-


Click it and Unblock the Notifications