..................... Shahrukh Khan Raees officially moves out of Eid 2016 - Hindi Filmibeat

सुल्तान vs रईस: मामला हो गया इतना गंदा.. करनी पड़ी फिल्म पोस्टपोंड.. OFFICIALLY

By Neeti

सलमान खान की सुल्तान और शाहरूख खान की रईस दोनों ही फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इसे साल 2016 का सबसे बड़ा घमासान माना जा रहा था। लेकिन शाहरूख खान शुरू से ही इस क्लैश के विरोध में रहे हैं।

ताजा खबरों की मानें तो रईस के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने ऑफिशियली यह बयान दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोंड कर दी गई है। यानि की ईद के मौके पर सुल्तान सोलो रिलीज होगी। हालांकि रईस अब कब रिलीज होगी, यह फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है।

[सामने सलमान हों या कोई और.. इन्हें ईद पर ही शाहरूख की 'रईस' चाहिए!]

रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश सिधवानी ने कहा, यह आसान फैसला नहीं था। हमें पता है इस फिल्म के लिए लोग बहुत उत्साहित हैं। लेकिन रईस जैसी फिल्मों के लिए सही समय पर रिलीज होना काफी मायने रखता है। लिहाजा, हमने इसकी रिलीज पोस्टपोंड करने का फैसला किया है।

[10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस']

बता दें, रईस को लेकर पिछले दिनों फिल्म के विकीपीडिया पेज पर भी काफी हंगामा मच चुका है, जहां फैंस सुल्तान- रईस और सलमान- शाहरूख क्लैश को लेकर काफी निगेटिव बातें लिख रहे थे। लिहाजा, इन बातों को देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर के ऑफिशियल बयान देना ही सही समझा।

यहां देखें रईस की रिलीज डेट का बनता- बिगड़ता खेल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X