रईस VS काबिल: शुरु हो चुकी है एडवांस बुकिंग.. शाहरूख की 'रईस' रेस में आगे!
शाहरूख खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन स्टारर काबिल की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। फिलहाल रेस में रईस आगे हैं।
25 जनवरी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए काफी बड़ा होने वाला है। आखिर दो सुपरस्टार्स शाहरूख खान और ऋतिक रोशन की फिल्में एक साथ जो रिलीज हो रही हैं। शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल के लिए अब आप टिकट बुक करा सकते हैं।
जी हां, दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। देश के कुछ मुख्य शहरों में 19 से रईस- काबिल की बुकिंग शुरु हुई है, जहां फिलहाल शाहरूख की फिल्म रईस काफी आगे चल रही है।

बैंगलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली जैसे शहरों में हर थियेटर में रईस को चार से पांच शो मिले हैं। जिनके टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं। वहीं, ऋतिक की काबिल थोड़ी धीमी चल रही है। काबिल को बैंगलुरू में तीन थियेटर और दिल्ली में एक थियेटर में दो- दो शो मिले हैं।
खैर, अगले दो दिनों में भारत के सभी बड़े शहरों में एडवांस बुकिंग उपलब्ध हो जाएगी। लिहाजा, बुकिंग की सही स्थिति उसी वक्त पता चल पाएगा कि कौन सी फिल्म आगे चल रही है। फिलहाल तो रईस रेस में आगे है।


Click it and Unblock the Notifications