BAD News: मुश्किल में शाहरूख खान की 'रईस'.. कैसे होगी शूटिंग!
[बॉलीवुड न्यूज] सहिष्णुता पर एक बयान शाहरूख खान को कुछ ज्यादा ही मंहगा पर रहा है। हाल ही में जब 'रईस' की टीम शूटिंग के लिए भुज पहुंची तो वहां शाहरूख खान को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। जी हां, विश्व हिंदू परिषद् के सदस्यों ने जाकर चलती शूटिंग के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पीटीआई के अनुसार, लगभग 20-30 लोग जिला कलेक्टर की ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे और शाहरूख खान के खिलाफ नारा लगाने लगे और शाहरूख के पोस्टर्स भी जलाए। उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग रखी। लिहाजा, बुधवार दोपहर को भुज के खारी नदी किनारे शूटिंग होनी थी, जो कैंसिल कर दी गई।
REVEALED: 'रईस' में ऐसा होगा माहिरा खान का किरदार..
याद दिला दें, पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरूख खान ने कहा था कि देश में धर्म के नाम पर असहिष्णुता काफी बढ़ रहा है। जिसके बाद लोगों ने शाहरूख के खिलाफ काफी बयान दिये थे।
शाहरूख खान की फिल्म रईस इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म के प्रति राजनीतिक लोगों का ऐसा रवैया देखकर साफ है कि फिल्म को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
यहां देखें शाहरूख खान की 'रईस' से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


