क्या शाहरूख खान का रॉ वन तोड़ देगा सलमान के बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड?

चाहे वो फिल्म के लिए मार्केटिंग हो या फिर लोगों के बीच जाकर फिल्म को प्रमोट करने का स्टाइल। शायद यही वजह है कि आज शाहरूख अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत हो चुके हैं। हम आपको बता दें कि शाहरूख की फिल्में दीवाली में भी हाउसफुल जाने वाली है, इनकी पहले हफ्ते में ही एडवांस बुकिंग करा ली गयी है।
सवाल ये उठता है कि क्या रॉ वन बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा तो हम आपको बता दे कि शाहरूख ने सलमान खान के बॉडीगार्ड को हराने की पूरी तैयारी कर ली है अब आप सोच रहे होंगे की कैसे तो हम आपको बताते हैं।
शाहरूख ने अपनी फिल्म के लिए बॉडीगार्ड से ज्यादा स्क्रिन्स चुने जाहिर सी बात है जितने ज्यादा पर्दों पर फिल्म चलेगी उतना ही ज्यादा शाहरूख को फाएदा होगा। हो सकता है कि यह फिल्म बॉडीगार्ड के पहले दिन का ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दे।
शाहरूख ने अपनी फिल्म को दीवाली पर रिलीज की है इस समय वैसे भी मलटीप्लेक्स में फिल्मों के रेट्स काफी हाई हो जाते हैं। लेकिन इसके बावजुद अगर इस फिल्म को लोग देखने जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि फिल्म को रिवेन्यू ज्यादा ही मिलेगा।
इसके अलावा इस फिल्म को शाहरूख ने इस फिल्म को 3 डी में भी रिलीज की है इस कारण भी शाहरूख को फिल्म को कुछ फायदा होगा। इतना ही नहीं एक और फायदा ये है कि शाहरूख ने इस फिल्म को साउथ के लैग्वेज में भी पर्दे पर उतार रहे हैं और तो और इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को भी लिया है। रजनीकांत के कारण भी इस फिल्म को साउथ में अच्छा रेसपॉस मिल सकता है कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि रॉ वन का सितारा अभी बुलंदी पर है।


Click it and Unblock the Notifications











