Shahrukh Khan: साथ मे सेल्फी लेने वाले फैन को शाहरुख ने दिया धक्का, वीडियो वायरल, लोगों ने एक्टर को कहे अपशब्द

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शायद सफलता का अलग ही नशा हो चुका है, और यह नशा हो भी क्यो ना, फैंस ने शाहरुख खान को बादशाह जो बना रखा है। पर जिन फैंस ने शाहरुख को सुपरस्टार बनाया उन्हीं फैंस के साथ शाहरुख तमीज से पेश तक नहीं आते है। यकीन नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख लीजिए, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जब फैंस शाहरुख के साथ सेल्फी लेने आए तो उन्होंने उनको धक्का दे दिया।
दरअसल, किंग खान को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था, जहां एक प्रशंसक शाहरुख की मर्जी के बिना तस्वीर खींचने की कोशिश करता है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान अभिनेता अपना आपा खो देते हैं और प्रशंसक को धक्का मारकर पीछे हटाते हैं।
शाहरुख खान ने जिस तरह उस शख्स का हाथ झटका उससे यही लगा कि वो नहीं चाहते कि उनकी फोटो कोई मर्जी के बगैर ले या इस तरह ले। अब शाहरुख खान की इस हरकत के बाद हर कोई पीछे मुड़कर देखने लगा। इस दौरान उनकी मैनेजर और बॉडीगार्ड्स भी थे। भीड़ से सभी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे।
एक्टर को इस बात का कोई भी पछतावा नहीं था, उन्होंने फैंस के आवाज देने के बावजुद भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद से हर कोई शाहरुख को खरी खोटी सुना रहा है, जाहिर है कि शाहरुख ने गलती ही इतनी बड़ी की है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, एक ने कहा- ये अब पठान चल गई तो अकड़ आ गई। एक ने कहा- ये तो डुप्लीकेट SRK लग रहा है। एक ने लिखा- ये सेलिब्रिटी भूल जाते हैं कि इन्हें सेलिब्रिटी बनाने वाला कौन है। एक ने कहा- ये फैन एयरपोर्ट का स्टाफ है। उसने शाहरुख को बिल्कुल छुआ तक नहीं और शाहरुख ने उसकी बुरी तरह से बेइज्जती कर दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौजूदा वक्त में शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण भी 'जवान' का हिस्सा है, वहीं विजय सेतुपति भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। किंग खान की 'जवान' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












