रॉ वन को हिट कराने के लिए शाहरूख ने विवाद को जन्म दिया

Shahrukh Khan
शुक्रवार को खबर आयी कि किंग खान की आने वाली फिल्म रॉ वन विवादों में आ गयी है। कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के जुर्म में बांबे हाईकोर्ट ने शाहरूख को फिल्म रिलीज होने से पहले एक करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने टीवी निर्माता और लेखक यश पटनायक की याचिका पर शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

जिसके बाद से प्रतिक्रियाओं का बाजार गर्म है। फेसबुक और टि्वटर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि आजकल किसी भी फिल्म को हिट कराना हो तो विवाद पैदा कर दो, फिल्म हिट हो जाती है। किंग खान भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। ये सबकुछ फिल्म को पब्लिसिटी देने के लिए किया जा रहा है।

आमिर खान की थ्री इडियट्स और सलमान की दबंग और बॉडीगार्ड भी प्रदर्शित होने से पहले तगड़े विवादों में थीं। फिल्मों ने जबरदस्त सफलता दर्ज की। इसी कारण शाहरूख भी अपनी आने वाली फिल्म रॉ वन को विवादों में ले आये हैं ताकी उनकी फिल्म सुर्खियों में रहे।

आपको बता दें कि शाहरुख, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल अभिनीत यह फिल्म 26 अक्तूबर को दीवाली के मौके पर रिलीज होनी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए किंग खान रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। हर टीवी चैनल पर केवल फिल्म का आयटम सांग छम्मक-छल्लो दिखायी पड़ रहा है। किंग खान ने इस फिल्म के लिए पहली बार वीडियो गेम और कॉमिक भी जारी करवाये हैं। देखते हैं उनकी यह कोशिश कितनी रंग लाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X