..................... Shahrukh Khan proud of Priyanka Chopra, आखिर क्यों शाहरुख को गर्व है प्रियंका पर - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों शाहरुख को गर्व है प्रियंका पर?

Shahrukh Khan and Priyanka Chopra
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में शाहरुख ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा की उन्हें अपनी जंगली बिल्ली पर गर्व है। शाहरुख और प्रियंका के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और इस दोस्ती की गवाह है पूरी फिल्म इंडस्ट्री। हालांकि पिछले कुछ समय से शाहरुख और प्रियंका के बीच कुछ दुरियां बढ़ गई थीं लेकिन अपने इस ट्वीट के जरिये उन्होने इस दूरी को कम करने की और अपना कदम बढ़ाया है।

शाहरुख ने हाल ही में अपने ट्विटर पर ट्वीट किया "प्रियंका चोपड़ा को बधाई उनके म्यूसिक एल्बम के लिए। एक छोटी से लड़की जिसने मिस वर्ल्ड बनकर हम सभी को गौरवान्वित किया अब म्यूसिक वर्ल्ड में भी राज करेगी।" शाहरुख के इस ट्वीट से ये तो जाहिर हो गया कि शाहरुख प्रियंका को सच में काफी मानते हैं और वो अपनी दोस्ती को खत्म नहीं करना चाहते।

शाहरुख खान ने एक दैनिक से बातचीत के दौरान हाल ही में कहा "प्रिंयका चोपड़ा के अंदर कैपिसिटी है और टैलेंट है कि वो भारत की पहली क्रॉसओवर स्टार बन सकें।"

कुछ दिनों पहले ही प्रिंयका को सलमान खान के फ्लैट में देखा गया था और ये कयास लगाए गए कि शायद प्रियंका सलमान खान से अपनी अगली फिल्म के लिए अपना नाम सजेस्ट करने के लिए कहने गई थीं। प्रियंका आजकल सलमान की बहन से भी काफी दोस्ती बढ़ा रही हैं। वो भी सलमान की बढ़ती पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहती हैं। ये बात शाहरुख को पता चली होगी तो शायद उन्हें भी इस बात का खतरा महसूस हुआ होगा कि उनकी दोस्त सलमान खान के करीब ना हो जाएं शायद इसीलिए वो प्रियंका की तारीफ करके अपना काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X