मुझे शाहरूख कुछ नहीं कहते: दीपिका पादुकोण
इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी को लेकर खासी चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए मैडम काफी जोर-शोर से लगी हैं कि इसी बीच एक खबर से दीपिका का मूड खराब हो गया है। उन्होंने अपना गुस्सा मीडिया पर उतारा और कहा कि जो कुछ भी यह बकवास छापा जा रहा है वो एकदम से गलत है।
अब आप सोच रहे होंगे कि यह बकवास खबर क्या है? तो सुनिये खबर आयी थी कि दीपिका अपनी फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए विदेशश जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें किंग खान यानी शाहरूख ने मना कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि दीपिका के देश से बाहर जाने से उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट चेन्नई एक्सप्रेस पर असर पड़े जिसमें दीपिका उनकी हिरोईन हैं।
दीपिका ने कहा कि यह सब फालतू की बकवास हैं। शाहरूख खान काफी सीनयर और प्रोफेशनल एक्टर हैं साथ ही वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह इस तरह की फालतू बातें क्यों करेंगे? मैं उनसे अपनी फिल्म के बारे में कभी भी बात कर सकती हूं। वह एक अच्छे आदमी है , वह मुझे मना क्यों करेगें? मालूम हो कि रोहित शेट्टी निर्देशित 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस साल अगस्त में रिलीज होगी, शाहरूख खान फिल्म के निर्माता भी है।


Click it and Unblock the Notifications
