शाहरूख ने दुबई में किया डॉन 2 का प्रमोशन

मैं शाहरूख आपको प्यार करता हूं कुछ इसी तरह के शब्दों के साथ शाहरूख ने दुबई में अपने फिल्म डॉन 2 का प्रमोशन शुरू किया। फिल्म समारोह में अपनी थ्रिलर डॉन 2 के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने अपने खराब नैन नक्श को फिल्म में अच्छा कर पेश किया है।
संयुक्त अरब अमीरात में अपने ढेर सारे प्रशंसकों के बीच शाहरूख ने कहा कि उन्हें इस फिल्म का दूसरा भाग बनाने में बड़ा मजा आया। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां पर शाहरूख के साथ उनकी को स्टार प्रियंका चोपड़ा, निर्देशक फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिद्धवानी थे लेकिन सभी की नजर शाहरूख पर ही थी।
एक दर्शक के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं अपने आप को आदर्श नहीं मानता। मेरे भी अपने छोटे बच्चे हैं और मैं उनके लिए फिल्में बनाता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें सभी प्रकार की कहानियों से रूबरू होने देना चाहिए ताकि वो सबकुछ आसानी से समझे और उनके साथ बहुत ही सरलता से बड़े हों। हम यहां किसी चीज को सही नहीं ठहरा रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











