शाहरूख कर रहे हैं प्रियंका की फिल्म का प्रचार
शाहरूख खान का नाम आजकल बॉलीवुड में उनकी फिल्मों के लिए कम और प्रियंका चोपड़ा के साथ चुटकी लेने के लिए ज्यादा लिया जाता है। आज भी वो इस रिश्ते के लिए बिना किसी के कहे प्रियंका की फिल्म का प्रचार कर रहे हैं हाल ही में कलर्स स्क्रिन अवार्ड के दौरान किंग खान ने दर्शकों से गुजारिश की कि वो प्रियंका की फिल्म तेरी मेरी कहानी जरूर देखें।
इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। एकबार फिर प्रियंका इसमें शाहिद कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। जब शाहरूख ने इस फिल्म को देखने की गुजारिश की तब कुणाल कोहली ने कहा, शाहरुख सच में बहुत अच्छे हैं। साथ ही प्रियंका को अवार्ड देते हुए यह कहा कि अगले साल भी तुम्हें इस फिल्म के लिए जरूर अवार्ड दिया जाएगा।
इस समय विद्या बालन और शाहरूख भी स्टेज पर थे। एक बार फिर से शाहरूख ने पीछे मुड़ कर उन्होंने फिल्म के बार में कुणाल से बात की और दर्शकों को भी शाहरूख ने इस निर्माणाधीन फिल्म को देखने के लिए कहा।


Click it and Unblock the Notifications