आईपीएल में चेन्नई एक्सप्रेस का प्रचार करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान फाइनल मैच के दौरान 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20' में अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का प्रचार करेंगे। शाहरुख इन दिनों सेट मैक्स पर प्रसारित होने वाली इस कड़ी से सम्बंधित विज्ञापन में नजर आ रहे हैं तथा दर्शकों से खुद को व्यक्त करने की अपील कर रहे हैं। इसकी पृष्ठभूमि में रोहित शेट्टी की फिल्म का शीर्षक गाना सुनाई दे रहा है।
शाहरुख ने इस विज्ञापन में कहा, "आईपीएल का फाइनल मैच मेरे साथ देखिए और खुद को व्यक्त कीजिए।" रविवार को फाइनल के दौरान फिल्म की आधिकारिक झलकियां भी जारी की जाएंगी।
'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण, शाहरुख की नायिका बनी हैं, इसका प्रदर्शन अगस्त में किया जाएगा। चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान को साउथ एक्टर की तरह ड्रेसअप किया गया है। और दीपिका पादुकोण को एक सिंपल सी साउथ की लड़की की तरह। फिल्म के शुरुआती सीन्स थोडे शाहरुख की फिल्म दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे से मिलते जुलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
