#JustIn: शाहरूख ने किया दंगल देखने का वादा और आमिर ने कहा....
शाहरूख खान ने हाल ही में दंगल देखने का वादा किया है और जब आमिर खान को ये बात पता चली तो उन्होंने शाहरूख खान को जवाब भी पहुंचा दिया है। बॉलीवुड के नए दोस्तों का स्वागत कर लीजिए।
शाहरूख खान और आमिर खान के बीच सब कुछ ठीक हो तो काफी अच्छा लगता है। हालांकि दोनों के बीच में काफी समय से सब कुछ ठीक ही चल रहा है। सिवाय इसके कि पूरे बॉलीवुड ने दंगल देख ली है, शाहरूख खान के अलावा।
हाल ही में दंगल की सक्सेस पर बात करते हुए आमिर खान से किसी ने पूछा कि शाहरूख खान को दंगल कैसी लगी। तो आमिर ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि शाहरूख ने दंगल देखी कि नहीं।

आमिर ने फिर कंफर्म किया कि क्या उन्होंने ट्विटर पर कुछ शेयर किया है दंगल के बारे में? शायद नहीं और ना ही उनका कोई फोन आया तो मुझे लगता है कि अभी तक उन्होंने दंगल देखी नहीं है।
[सलमान ने देखी दंगल...मीडिया को बुलाया और कहा...]
इसी बीच शाहरूख खान अपना #AskSRK सेशन ट्विटर पर कर रहे थे और किसी ने उनसे पूछा कि आमिर खान की दंगल कैसी लगी। शाहरूख ने कहा कि थोड़ा बिज़ी थे इसलिए अभी तक फिल्म नहीं देख पाए। पर सब कह रहे हैं कि फिल्म लाजवाब है और वो भी जल्द देखेंगे।
ये बात आमिर खान को उनके इंटरव्यू के दौरान बताई गई तो आमिर ने कहा कि वो बहुत उत्साहित हैं ये जानने के लिए कि शाहरूख को दंगल कैसी लगी।
अब बात फिल्म के बॉक्स ऑफिस की। जानिए ट्रेड पंडितों ने दंगल को क्या क्या कयास लगाए हैं -


Click it and Unblock the Notifications