शाहरुख, प्रियंका हैं स्टार डस्ट ऐक्टर ऑफ द ईयर
मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी बादशाहत अभी बरकरार है। स्टारडस्ट अवार्ड में उन्हें स्टार ऑफ द ईयर का खिताब मिला है, जबकि प्रियंका चोपड़ा को स्टार ऑफ द ईयर फीमेल का पुरसकार मिला। शाहरुख को यह अवार्ड फिल्म जब तक है जान के लिये मिला, जबकि प्रियंका को बर्फी के लिये।
शाहरुख को बेस्ट एक्टर (एडिटर्स च्वाइस) का अवार्ड भी मिला। यह अवार्ड भी जब तक है जान के लिये था। वहीं प्रियंका को दूसरा अवार्ड बेस्ट एक्टर फीमेल (ड्रामा) के लिये फिल्म बर्फी के लिये मिला।
बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करें तो पिछले चार साल में इनकी स्टाइल में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। प्रियंका की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब ये सिर्फ चुनिंदा फिल्में ही करती हैं। इनको अगर टक्कर दी है तो वो हैं विद्या बालन। विद्या को फिल्म कहानी के लिये बेस्ट एक्ट्रेस के लिये अवार्ड मिला। वहीं स्टाइल आइकन के लिये बिपाशा बसु को चुना गया।
अभिनेताओं की बात करें तो किंग खान के अलावा संजय दत्त और अभिषेक बच्चन भी अवार्ड लेने मंच पर आये। अब इन्हें और कई अन्य अभिनेताओं को कौन से पुरस्कार मिले जानने के लिये नीचे स्लाइड शो देखें-


Click it and Unblock the Notifications