अफेयर की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता शाहरूख को

बॉलीवुड में इस तरह की अफवाह आग की तरह फैली की शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच कुछ तो है। इसके चलते शाहरूख की वाइफ गौरी खान और शाहरूख के रिश्ते में खटास आ गई है। लेकिन इसके बाद भी बादशाह खान इन सब बातों को साइड में रख अपने परिवार और कैरियर पर ध्यान दे रहे हैं।

इतने सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहरूख का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ इस तरह लगातार जोड़ा जा रहा है। ऐसे में शाहरूख की पत्नी का नाराज होना भी लाजमी थी। बाद में ऐसा भी कुछ सुनने को मिला की गौरी की दोस्त ने शाहरूख और प्रियंका रिश्ते को गलत नाम दे कर अफवाह उड़ाई। इस बारे में नीलम ने साफ कह दिया है कि गौरी और शाहरूख दोनों ही मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। मैं क्यों दोनों का घर बरबाद करूंगी। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि प्रियंका और नीलम के बीच इस बात को लेकर कहा सुनी भी हुई है।

इस पूरे मामले के बारे में शाहरूख के करीबी दोस्त का कहना है कि इन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा की मीडिया में उड़ाया गया है। शाहरूख के लिए परिवार से बढ़कर कुछ और नहीं है, वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे उनके बच्चे किसी भी परेशानी में पड़े। किंग खान को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता वो इन सबकी परवाह नहीं करते और अपने काम और परिवार पर ध्यान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X