Shahrukh Khan मीडिया से हुए मुखातिब, Pathaan पर विवाद से रिलीज तक, दिया हर सवाल का जवाब

Pathaan

शाहरुख खान स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। बिना प्रमोशन किए भी फिल्म महज 5 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब फिल्म का बजट भी रिकवर हो गया है। यानी फिल्म अब सिर्फ प्रॉफिट कमाएगी। शाहरुख खान ने चार सालों के बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। ऐसे में उनके फैंस को उम्मीद थी कि वो प्रमोशन करेंगे और इंटरव्यू भी देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन, आज आखिरकार शाहरुख खान और पठान की पूरी स्टार कास्ट मीडिया से मुखातिब हुई।

इस दौरान शाहरुख खान हमेशा की तरह पूरे फॉर्म में नजर आए। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो कमाल का है ही और इसकी बानगी भी एक बार फिर देखने को मिली। शाहरुख खान ने इस दौरान उन्हें और उनकी फिल्म को दर्शकों द्वारा मिल रहे प्यार के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए 'ओम शांति ओम' फिल्म का गाना भी गाया।

शाहरुख खान ने इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए और मीडिया के जरिए अपने मन की बात भी रखी। सोशल मीडिया पर भी उनके इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ही चर्चा हो रही है।

क्या रिलीज के लिए शाहरुख को करना पड़ता है फोन?

शाहरुख खान ने पठान की रिलीज को लेकर कहा- यह एक ऐसा अनुभव है जिसमें अभी और डूबना है। यह पहला इंटरव्यू तो मैं सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम ऊपरवाले के भी शुक्रगुजार हैं।' साथ ही शाहरुख खान ने ये भी कहा- एक बात और मैं कहना चाहूंगा कि कई बार हमें लोगों को फोन करना पड़ता था कि हमारी फिल्म प्यार से रिलीज करवा दें। मेरे लिए सभी अधिक शुक्रिया करने वाला पल होता है कि लोग प्यार-मोहब्बत से फिल्म देख सकें।'

प्यार से रिलीज हो मेरी फिल्म

शाहरुख खान ने दर्शकों द्वारा सिनेमाघरों में किए जा रहे हूटिंग को लेकर कहा- मेरे कुछ दोस्त हॉल में इतना चिल्ला रहे हैं, इतना चिल्ला रहे हैं कि उन्होंने दो-चार कुर्सियां भी तोड़ दी होंगी। लेकिन, किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए, किसी को डिस्टर्ब भी नहीं होना चाहिए। मैं चाहता हूं कि प्यार से मेरी फिल्में रिलीज हो।'

जॉन के बारे में की बात

शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'मैंने कोविड अपने बच्चों के साथ स्पेंड किया है। हमेशा कहा जाता है एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती। मैंने सोचा जब मुझे जॉन अब्राहम के साथ काम करना था, तो बॉडी भी होनी चाहिए।'

पठान के बारे में बोली दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने 'पठान' को लेकर कहा- 'ऐसा लग रहा था जैसे कोई त्यौहार है, जब आप ईमानदारी से काम करते हैं तो ये प्यार मिलता है तो सफल लगता है। शूटिंग के दौरान हमने अच्छा समय बिताया। शाहरुख ने कहा था कि ऐसे लोगों के साथ काम करो जिनके साथ आप कम्फर्टेबल हों। जब हमें उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला जो हमसे प्यार करते हैं, तो इस फिल्म का इरादा शुद्ध आनंद और दर्शकों को एक साथ लाने का था।'

जॉन ने भी की बात

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा - शाहरुख एक्टर नहीं हैं, एक भावना हैं। मैं दीपिका के साथ काम कर चुका हूं, लेकिन इसकी ग्रोथ देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। टेक्निकल टीम और प्रोडक्शन टीम ने बहुत मेहनत की है। मीडिया टीम का बहुत धन्यवाद और हम तीनो के फैंस का तहे दिल से शुक्रिया।'

'लंबे समय में मेरी बड़ी हिट'

जॉन अब्राहम ने इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के बारे में भी बात की और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में उन्हें अच्छी जगह दी। उन्होंने कहा - हमें अच्छे से प्रजेंट करने की जिम्मेदारी डायरेक्टर की होती है। हमारी टीम में कुछ महत्वपूर्ण लोग हैं। विशाल शेखर ने हमें दो शानदार गाने दिए, जिस तरह से फिल्म को माउंट किया। जॉन ने अंत में कहा- शाहरुख भारत में नंबर 1 एक्शन हीरो हैं। यह लंबे समय में मेरी सबसे बड़ी हिट होगी।'

फिल्म का काम मनोरंजन करना

शाहरुख खान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा - 'फिल्म का कोई काम नहीं होता। फिल्म में कोई बड़ी चीज नहीं होती है। मनोरंजन है, यह खुशी मिलने का एक जरिया है। लोग खुशी-खुशी फिल्म देखकर निकलें। अच्छी नहीं लगे तो भी ठीक है। हर तरह की चीजें आती है चाहे अच्छी हो या बुरी। सभी खुश रहें, यह देखने में अच्छा लगता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X