TRAILER: शाहरुख खान की आवाज में 'द लॉयन किंग'- शानदार अंदाज में किंग खान
शाहरुख खान ने डिज्नी की फिल्म 'द लॉयन किंग' का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बता दें, 'द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन में मुस्तफा की आवाज हैं शाहरुख खान और मुस्तफा के बेटे सिम्बा के लिए आवाज दिया है आर्यन खान ने। फिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुस्तफा और उसके बेटे सिम्बा की है। कोई शक नहीं कि किंग खान का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आने वाला है। ट्रेलर में उनकी झलक काफी दिलचस्प है।

द लॉयन किंग भारत में 19 जुलाई 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ आर्यन खान फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं, वह भी अपने पिता शाहरुख खान के साथ। देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन खान की आवाज दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
द लॉयन किंग पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे पूरे परिवार को बहुत पसंद है और हमारे दिलों में इसके लिए खास जगह है। बतौर पिता मैं मुसाफा से खुद को पूरी तरह से जोड़ पाता है, जिस तरह वह अपने बेटे को लेकर सोचता है। आर्यन के साथ इसमें काम करना इस फिल्म को मेरे लिए और स्पेशल बनाता है। हम यह सोचकर और भी उत्साहित हैं कि अब अबराम भी इसे देखने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











