चैम्पियन्स लीग के चलते शाहरुख ने चेन्नई एक्सप्रेस का टाइम बदला

 Shahrukh Khan
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की क्रिकेट के प्रति दीवानगी ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का टाइम बदल दिया। किंग खान की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका में शुरु होने जा रही चैम्पियन्स लीग में भाग लेगी और आईपीएल 5 जीतने के बाद शाहरुख का अपनी टीम को लेकर और भी सचेत हो गए हैं और चाहते हैं कि इस लीग के दौरान भी वो अपनी टीम के खिलाड़ीयों का उत्साह बढ़ाने के लिए वहां पर रहें।

इस लीग के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 13 अक्टूबर को डेयर डेविल्स के साथ होगा इस मैच के दौरान वहां पर उपस्थित रहने के लिए शाहरुख ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग की तारीख बदल दी है अब इसकी शूटिंग सितंबर माह के अंत में शुरु होगी। पहले इसकी शूटिंग अक्टूबर के अंत में शुरु होने वाली थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह शूट लगभग 15 दिन तक चलेगी। शाहरुख के इस फैसले से फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी भी खुश हैं क्योंकि उनकी बहन की शादी भी इसी साल के नवंबर माह की 11 तारीख होना तय हुआ है। जल्दी शूट होने से उन्हें भी अपनी बहन की शादी की तैयारी करने का मौका मिल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X