शाहरूख खान ने की कोरोना के लिए दुआएं, आईपीएल 2020 में हो सकता है 10 हज़ार करोड़ का नुकसान
कोरोना वायरस महामारी जहां बॉलीवुड फिल्मों के लिए बुरी खबर लेकर आया है वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी अब इससे प्रभावित हो रहे हैं। शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राईडर्स को आने वाले IPL सीज़न के रद्द होने से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
BCCI और IPL की एक मीटिंग के बाद शाहरूख खान ने ट्वीट किया कि दुआ करते हैं कि कोरोना वायरस महामारी जल्दी ही ठीक हो जाए और स्थिति सुधर जाए। हम हर तरह का एहतियात बरतेंगे।

साथ ही शाहरूख खान ने ये भी कहा कि सबकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इसलिए उम्मीद करते हैं कि स्थिति सुधर जाए और IPL हो पाए। अन्यथा सबके हित को ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
माना जा रहा है कि इस आईपीएल सीज़न के रद्द होने से कुल मिलाकर 10 हज़ार करोड़ का नुकसान हो सकता है। अब ये नुकसान शाहरूख खान के हिस्से भी आएगा। आईपीएल इस साल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक होने वाले थे।


Click it and Unblock the Notifications











