शाहरुख ने कहा वेलडन दी'पीकू', रणबीर कपूर तू है कि नहीं
पिछले दो हफ्तों में एक के बाद एक दो बड़ी स्टाकास्ट की फिल्में पीकू और बॉम्बे वेलवेट रिलीज हुईं। पहले रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की पीकू जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की और लोगों का प्यार भी पाया। वहीं रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की बॉम्बे वेलवेट को ना ही कमाई नसीब हुई और ना ही कुछ अच्छे कमेंट्स।
बॉलिवुड सेलिब्रिटीज ने भी पीकू की जमकर तारीफ की। जिनमें शाहरुख खान भी शामिल हो गये हैं। शाहरुख खान पीकू की सक्सेस पार्टी में भी नज़र आए और शाहरुख ने ट्वीट किया बहुत खुशी हो रही है इतने सारे मुस्कुराते चेहरे देखकर। पीकू की पूरी टीम को मेरा प्यार और ढेर सारी बधाई।
वहीं पीकू के अगले हफ्ते ही रिलीज हुई रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर की बॉम्बे वेलवेट को बॉक्स ऑफिस पर कोई पानी नहीं पूछ रहा। शुरुआत तो फिर भी ठीक थी लेकिन उसके बाद बॉम्बे वेलवेट पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
रॉय के बाद तो लोगों ने रणबीर को एक ही टैगलाइन दे दी है कि रणबीर,,भाई तू है कि नहीं...। दीपिका पादुकोण ने पीकू की सक्सेस सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में सोमवार की रात को पार्टी का आयोजन किया था जिसमें रणवीर सिंह भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications
